ऑल टाइम हाई पर पहुँचा सोना, 10 ग्राम की कीमत ₹1.60 लाख के करीब

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुँच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बुधवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम ₹6,500 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,59,700 प्रति 10 ग्राम हो गए, जबकि बाजार में सोना लगभग ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।
वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है। चांदी के दाम ₹11,300 बढ़कर ₹3,34,300 प्रति किलोग्राम पहुँच गए हैं। बीते तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल ₹41,700 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं, महंगाई के दबाव और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि बीते दो दिनों में ही सोने के दाम ₹11,600 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुके हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मौजूदा रुझान जारी रहा तो आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights