शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को क्रिसमस ट्री, रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया। विद्यार्थियों ने क्रिसमस कैरोल, नृत्य एवं लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देते हुए पर्व के मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के डायरेक्टर सचिन बाथम ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
ऑल सेंट्स स्कूल में उल्लास के साथ मना क्रिसमस पर्व
Published On:
Date:








