अलीगढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से छुट्टा पशु की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के तीसरा मील के पास मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने छुट्टा पशु को टक्कर मार दी, जिससे पशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में नहीं भेजा जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। काफी देर तक पशु का शव सड़क पर पड़ा रहा, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को हटवाकर मिट्टी में दबवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights