अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में हुए बहुचर्चित टीचर दानिश राव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दोस्त की मुखबिरी के शक में बदला लेने के लिए यह हत्या कराई गई थी। मुख्य आरोपी सलमान ने अपने साथी के जेल जाने का बदला लेने के लिए शूटर दोस्तों से वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने सलमान को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटर फहाद और यासिर की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। 24 दिसंबर की देर शाम नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने AMU के कैनेडी हॉल के सामने सरेराह गोली मारकर हत्या की थी।
अलीगढ़: AMU टीचर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सलमान गिरफ्तार
Published On:
Date:








