शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
अल-खैर जनसेवा ट्रस्ट, तरीन टिकली की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार 10 मार्च 2026 को आमना मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बाड़ूज़ई में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक खाद्य पैकेट और वस्त्र वितरित किए गए।
ट्रस्ट के संस्थापक मशहूद अहमद खान ने बताया कि वर्ष 2023 से संस्था गरीब लड़कियों के निकाह, शिक्षा में सहयोग तथा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करते हैं जो भीख नहीं मांगते। उन्हें कूपन देकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है। संस्था की नीति के अनुसार लाभार्थियों की गरिमा बनाए रखने के लिए उनका फोटो नहीं लिया जाता।
कार्यक्रम में आमना मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निकहत नसीम शान ने अतिथियों और लाभार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शाकिर अली खान, युसुफ खान, रजा अली खान, राशिद जुगनू और निकहत नसीम शान ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं मो. शान, मो. यासीन साहब और मुख्तार तौकीर साहब विशेष रूप से सहयोग के लिए उपस्थित रहे।
खाद्य पैकेट तैयार करने और वितरण में स्कूल स्टाफ की मैडम अरशी, रूमाना, तनवीर, नुजहत, नरगिस रईस, हिना, हिना मुजफ्फर, अलवीरा, वसीम, कहकशां और सैदुन सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए संस्था की उन्नति और सेवा कार्यों के विस्तार के लिए दुआएं दीं।
अल-खैर जनसेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को वितरित किए खाद्य पैकेट और वस्त्र
Published On:
Date:








