आकांक्षा सिंह के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर, इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनीं

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनीपुर डगरहा की रहने वाली आकांक्षा सिंह, सुपुत्री अजय कुमार सिंह, का इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आकांक्षा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जब आकांक्षा सिंह अपने पैतृक आवास गनीपुर डगरहा पहुंचीं, तो क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह (तिलखरा) ने कहा कि आकांक्षा ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्होंने पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। वहीं, पड़ोसी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आकांक्षा सिंह ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights