ऐसा क्या हुआ जो दूल्हा पहुंच गया हवालात

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र में शादी की रस्मों के बीच दहेज की मांग करना दूल्हा पक्ष को भारी पड़ गया। फेरे से ठीक पहले दूल्हे ने ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये नकद की मांग रख दी, जिससे विवाह स्थल पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि मंडप सजा रह गया और दुल्हन की मेहंदी खुशी की बजाय आंसुओं से धुल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights