AIRF के आह्वान पर NRMU शाहजहांपुर शाखा ने मनाया अखिल भारतीय माँग दिवस

By Liberal Media

Published On:

Date:

AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर शाखा द्वारा रविवार 2 फरवरी को अखिल भारतीय माँग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूआई कार्यालय पर गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें ट्रैकमैन सहित विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि रेल कर्मचारियों की कई लंबित माँगें वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने शीघ्र वेतन आयोग लागू करने, रिक्त पदों को तुरंत भरने, ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग 12 किमी करने और उन्हें 4200 ग्रेड पे देने, सिग्नल विभाग के कर्मचारियों के लिए 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू करने की मांग की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights