AIMIM ने फूल-कलम बांटकर दिया भाईचारे का संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर इलाके में AIMIM के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल और कलम बांटकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम गाजियाबाद में सामने आए उस वीडियो के विरोध में किया गया, जिसमें हथियार बांटे जाने की बात कही गई थी।

कार्यक्रम के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों को फूल व कलम वितरित किए। AIMIM जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी शांति, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights