अलीगढ़ में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

अलीगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सारसोल चौराहे पर युवक की कार को निशाना बनाया। बदमाशों की फायरिंग से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गोली युवक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सारसोल चौराहे का है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights