अज्ञात युवक की हत्या कर शव नदी किनारे जंगल में फेंका, गांव में दहशत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Banda | Liberal Media

बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमवारा गांव में केन नदी के किनारे जंगल में एक अज्ञात युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जमवारा गांव के पास केन नदी के रास्ते झाड़ियों के पास लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव ग्रामीण चरवाहों ने देखा। शव की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

पुलिस द्वारा शव की तलाशी ली गई, लेकिन मृतक की जेब से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights