अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के हत्सा और पनौड़ी गांव के बीच हुए हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल मेहरबान पुत्र नेतराम और ओमप्रकाश पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम पलई थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को हादसे के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर बिसौली राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights