अज्ञात लुटेरों ने पिस्टल, अंगूठी व नकदी समेत लाखों का माल लूटा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। शहर की रिंगालिया कॉलोनी में अज्ञात लुटेरों ने एक महिला के घर में घुसकर पिस्टल, जेवरात और नकदी सहित करीब 60 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता शहरी विकास अभिकरण विभाग में कार्यरत बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, रिंगालिया कॉलोनी निवासी प्रीति मंदिर से घर लौटी थीं। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने दरवाजा खटखटाकर किसी का पता पूछने के बहाने उन्हें दबोच लिया और घर में रखी पिस्टल, आई-पैड, दो आईफोन, करीब 2.35 लाख रुपये नकद, सोने के कड़े, हार, चेन, डायमंड रिंग, ईयरिंग, नीलम व पन्ना की अंगूठी समेत लाखों का सामान लूट लिया।

जल्दबाजी में बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर की जगह डिश का डीटीएच बॉक्स उठा ले गए, जिससे घटना के फुटेज सुरक्षित रह गए। सीओ सिटी रजनीश उपाध्यक्ष ने पीड़िता से जानकारी ली और आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights