आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजगंज प्रथम वार्ड क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेवला सराय स्थित खत्ता कॉलोनी में करीब 2000 वर्गमीटर और मौजा रोहता में लगभग 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन टीम, सचल दस्ता और जेसीबी मशीनों के साथ यह कार्रवाई धारा-27 के तहत की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights