आगरा में दो अलग-अलग हादसे, कोहरे में बिगड़ा ट्रैफिक

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। स्ट्रैची पुल पर कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक बड़ा हादसा हो गया, जहां दो बाइकें एक कैंटर के नीचे फंस गईं। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और फंसी बाइकों को बाहर निकाला।

वहीं, कुछ ही देर बाद बेलनगंज इलाके में एक ट्रक अनियंत्रित होकर शौचालय की दीवार तोड़ते हुए एक दुकान में जा घुसा। इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। दोनों ही घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights