आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला गोल के पास स्थित शौचालय में लगने वाली वेस्टर्न सीट के ढक्कन बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर मौजूद लोगों के फंसने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आगरा में वेस्टर्न सीट ढक्कन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
Published On:
Date:








