आगरा: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों का एकदिवसीय उपवास

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा में मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्पीड कलर लैब के पास कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक दिन के उपवास पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा संसद में मनरेगा का नाम बदलने से संबंधित बिल पेश किया गया है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश में गोडसे की परंपरा लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर राम के नाम पर रखने की बात कही जा रही है, जबकि राम लोगों के दिलों में बसते हैं।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि गांधी हर दिल में हैं और देश को गांधी के नाम से ही जाना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी को अंग्रेज नहीं मिटा पाए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं मिटा सकते। वहीं कांग्रेस नेता अमित सिंह ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights