आगरा के फ्रीगंज इलाके में स्थित लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई।

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा के फ्रीगंज इलाके में स्थित लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फ्रीगंज स्थित बंसल इंपैक्स नामक यह लकड़ी का गोदाम बिना फायर एनओसी के संचालित किया जा रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्रीगंज क्षेत्र में कई अन्य लकड़ी के गोदाम भी बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights