दयालबाग में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

दयालबाग में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत दयालबाग इलाके की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights