आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रूह कंपा देने वाला मंजर

By Liberal Media

Published On:

Date:

तमाशबीन बने रहे लोग, चलती ट्रेन में चढ़ी महिला

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब एक महिला अपने छोटे बच्चे को ट्रेन के अंदर छोड़कर प्लेटफॉर्म पर पानी लेने उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी।

बच्चा ट्रेन के अंदर ही रह गया, जिसे देखकर महिला घबरा गई और चलती ट्रेन को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का पैर एक नहीं, बल्कि दो बार फिसला और वह प्लेटफॉर्म पर बुरी तरह गिर गई।

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए आगे आने के बजाय तमाशबीन बने रहे।

हालांकि महिला ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे प्रयास में किसी तरह कोच के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ने में सफल रही।

घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की संवेदनहीनता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights