आगरा ब्रेकिंग: सरकारी हाईस्कूल में चोरी का प्रयास, चोरों ने तोड़े गेट के ताले

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा में सर्द रातों का फायदा उठाते हुए चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। थाना डौकी क्षेत्र के गांव कौलारा कलां स्थित राजकीय हाईस्कूल में अज्ञात चोरों ने गेट के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, हालांकि वारदात असफल रही।

सुबह गेट के ताले टूटे देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्यालय के शिक्षकों और थाना डौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिक्षक और पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना डौकी में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights