आगरा ब्रेकिंग: बंद मकान चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने बंद मकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर राजू पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया है, जिस पर पहले से 29 मुकदमे दर्ज हैं और वह दो बार पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के गहनों को बेचकर प्राप्त ₹5 लाख 1 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी ने बीते दिनों कैलाश बिहार दयालबाग निवासी के बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी की थी। पीड़ित के घर लौटने पर दोनों ताले टूटे मिले थे और सोने-चांदी के आभूषण व ₹55 हजार नकद चोरी हो चुके थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खासपुर चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी लवकुश उर्फ कूका के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के गहने फिरोजाबाद, मथुरा और फतेहपुर सीकरी में अलग-अलग लोगों को बेचने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शहर छोड़कर फरार होने की फिराक में था, तभी उसे दबोच लिया गया। आरोपी का साथी लवकुश उर्फ कूका पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights