आगरा: अवॉर्ड शो में पहुंचे अभिनेता गोविंदा, सूरसदन में गूंजे ‘गोविंदा-गोविंदा’ के नारे

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा के सूरसदन में आयोजित एक अवॉर्ड शो में प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा की मौजूदगी से माहौल उत्साह से भर गया। जैसे ही गोविंदा की एंट्री हुई, पूरा ऑडिटोरियम तालियों, सीटियों और ‘गोविंदा-गोविंदा’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम हाउसफुल रहा और प्रशंसक अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने को बेताब दिखे। गोविंदा ने मंच से हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया और बेस्ट बिजनेस अवॉर्ड के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगरा आकर उन्हें बेहद खुशी हुई है और यहां के लोगों का प्यार उनके लिए बहुत खास है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights