इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है, जिसमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उससे जुड़े संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई सीमापार आतंकवादी गतिविधियों के जवाब में की गई।
वहीं, अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया है कि पक्तिका और नंगरहार प्रांत में हुए इन हमलों में दर्जनों लोगों की मौत हुई है। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।
गौरतलब है कि हाल ही में इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में टीटीपी की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने सख्त रुख अपनाया।
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, कई लोगों की मौत
Published On:
Date:














