गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एडीजी जोन अशोक मुथा जैन ने विंध्यवासिनी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एडीजी ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर पार्क में फैली गंदगी साफ की और लोगों को स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत का संदेश दिया। उन्होंने पार्क में आने वाले नागरिकों से आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अभियान में डीआईजी एस. चनप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर, क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कैंट संजय सिंह सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एडीजी ने थामा झाड़ू, दिया स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत का संदेश
Published On:
Date:








