शाहजहांपुर। जनपद में संचालित अवैध मदरसों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को ज्ञापन सौंपते हुए विधि के समक्ष समानता के सिद्धांत का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कुछ मदरसों में जनपद के बाहर से आने वाले बड़ी संख्या में लोग ठहराए जा रहे हैं, जिनका समुचित सत्यापन नहीं हो रहा है। इससे कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं।
विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया कि कई मदरसे शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक पंजीकृत नहीं हैं, इसके बावजूद उनका संचालन निर्बाध रूप से किया जा रहा है। संगठन ने मांग की कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित मदरसों की जांच कराई जाए, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा बिना पंजीकरण संचालित मदरसों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के साथ विश्व हिन्दू परिषद के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। ज्ञापन पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर अंकित हैं, जो इस मांग का सामूहिक समर्थन दर्शाते हैं।
महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिन्दू परिषद जनहित में आंदोलन करने को विवश होगी।
अभिनव ओमर के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन, अवैध मदरसों पर कार्रवाई की मांग
Published On:
Date:








