अब आधार में कहीं से भी, कभी भी अपडेट कर सकेंगे मोबाइल नंबर

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। आधार कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। इसके बाद आधार नंबर होल्डर अपने मोबाइल नंबर को किसी भी समय और किसी भी स्थान से ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
यूआईडीएआई के अनुसार, नए फीचर के तहत आधार से जुड़ी सेवाओं के विकल्पों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों को अब आधार सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इस कदम से करोड़ों नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाओं में सहूलियत मिलेगी और डिजिटल इंडिया को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights