आशा बहुओं–संगिनियों का सीएमओ कार्यालय घेराव, राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात में आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी आशाएं स्थायीकरण, राज्य कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन, जीवन स्वास्थ्य बीमा जैसी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं और जमकर नारेबाजी की।

जिले के रसूलाबाद, झीझक, सिकंदरा, पुखरायां और रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण कार्य प्रभावित होने की बात कही जा रही है। आशाओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ए.के. सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया ज्ञापन शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं और पल्स पोलियो अभियान लगभग पूरा हो चुका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights