आगामी ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस के मार्ग का पुलिस निरीक्षण | शाहजहांपुर

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार क्षेत्र में आगामी ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस के मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात डायवर्जन, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान और पुलिस बल की संभावित तैनाती की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सुरक्षा सुदृढ़ रखी जाए, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी हो, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग बनें और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत राहत उपलब्ध कराई जाए। जुलूस के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से तैयार है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights