आग का गोला बनी चलती कार, चार बच्चों समेत चालक बाल-बाल बचा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर खवासपुर–सुल्तानपुर गांव के बीच चलती कार में अचानक आग लग गई। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चालक सुभाष और उसके चार बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार शिकारपुर के खेल मोहल्ला निवासी सुभाष देर रात ककोड़ से शिकारपुर जा रहा था। रास्ते में कार के बोनट से आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में पूरी कार आग के गोले में बदल गई। आग की भयावहता देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर के वाहन रुक गए।

फतेपुर जादौन पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल यामीन और राहुल गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर थाना प्रभारी बलराम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights