विजय सिंह गोंड का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, आदिवासी समाज ने दी भावपूर्ण विदाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र और आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता, आठ बार के विधायक विजय सिंह गोंड का 09 जनवरी 2026 को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पैतृक गांव कटौली में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा।
राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड, प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और एसपी अभिषेक वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जनसैलाब के बीच सपा के तमाम कद्दावर नेता, जिले के राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और करीब एक लाख से अधिक लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। लोग अपने नेता के प्रति श्रद्धा और स्नेह प्रकट करते दिखे।
उनके बड़े बेटे वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विजय सिंह गोंड का अंतिम संस्कार गोंड समाज की परंपरा और आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार किया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights