इटावा। जसवंतनगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उड़जैन समाज की ओर से उनका सम्मान भी किया गया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता के हित में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर बेहद सराहनीय हैं।
उन्होंने सड़कों की बदहाली, बिजली विभाग की चेकिंग और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी गड़बड़ी करता है तो जनता सीधे उनसे शिकायत कर सकती है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मशीनों से गली-गली सड़कें बनवाई गई थीं, जबकि मौजूदा सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा पूरा करने में असफल रही है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गौड़, सुभाष गुप्ता, खन्ना यादव, आलोक दीक्षित, गोपाल गुप्ता, शिवम, आकाश चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत जैन ने किया।
शिवपाल सिंह यादव ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Published On:
Date:








