कन्नौज। तिर्वा नगर में चौधरी राम मोहन लाल गहोई की पुण्य स्मृति में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सपा नेता अंशुल गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें शंकरा आई हॉस्पिटल चौबेपुर, कानपुर नगर के चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। सर्दी और कोहरे के बावजूद महिला-पुरुष मरीजों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
शिविर में कुल 411 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 231 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चयनित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन, दवा व चश्मे की सुविधा के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। आयोजक अंशुल गुप्ता ने बताया कि मरीजों की आने-जाने, उपचार और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क रहीं।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 411 मरीजों का परीक्षण, 231 ऑपरेशन के लिए चिन्हित
Published On:
Date:








