Kushinagar | Liberal Media
कुशीनगर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। पडरौना नगर स्थित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के करीब 700 इंटरमीडिएट छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे। हाईकोर्ट द्वारा छात्रों की याचिका खारिज किए जाने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो गई है।
बताया जा रहा है कि इन छात्रों ने पत्राचार माध्यम से आवेदन किया था, लेकिन बोर्ड परीक्षा फार्म भरने में नियमों की अनदेखी की गई। प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक के हस्ताक्षर पाए गए। साथ ही परीक्षा शुल्क जमा न होने के कारण फार्म निरस्त कर दिए गए।
आक्रोशित छात्रों ने डीआईओएस कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और यथासंभव मदद का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।
छात्रों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उनका एक वर्ष बर्बाद हो रहा है। वहीं डीआईओएस श्रवण गुप्ता की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इंटर के 700 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा से वंचित, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
Published On:
Date:








