कुशीनगर | लिबरल मीडिया
कुशीनगर। पडरौना नगर स्थित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के लगभग 700 इंटरमीडिएट छात्रों की बोर्ड परीक्षा पर रोक लगने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। इस प्रकरण में आरोपी लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि कॉलेज से पत्राचार के माध्यम से करीब 700 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर परीक्षा फार्म भरे गए और प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
परीक्षा शुल्क जमा न होने के कारण बोर्ड स्तर से फार्म निरस्त कर दिए गए, जिससे 700 छात्रों की एक साल की मेहनत पर पानी फिर गया। छात्रों और अभिभावकों में इसको लेकर भारी नाराजगी








