कानपुर देहात। नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के सलेमपुर महेरा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा बेटी सिंह गौर के आवास पर किसान यूनियन के दिवंगत नेता राघवेंद्र सिंह छुन्ना की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र शैलेंद्र सिंह गौर द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए, जबकि 51 सम्भ्रांत नागरिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दिवंगत छुन्ना सिंह गौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर सत्संग मंडल के कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि राघवेंद्र सिंह छुन्ना हमेशा लोगों की लड़ाई मजबूती से लड़ते थे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पुत्र शैलेंद्र सिंह गौर भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए ग्राम पंचायत वासियों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे।








