Liberal Media
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 5 जनवरी से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य न होने पर छुट्टियों की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। वहीं, अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
5 से 14 जनवरी तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश
Published On:
Date:














