MAU
LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद के आजमी हॉस्पिटल से चोरी की गई चार डायलसिस मशीनों (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये) का मऊ पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की इस वारदात के दौरान हॉस्पिटल के टेक्निशियन को बंधक भी बनाया गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर मतलूपुर फ्लाईओवर के पास पिकअप वाहन के साथ अभियुक्त अमरनाथ दीक्षित और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने टेक्निशियन की मिलीभगत से चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार डायलसिस मशीनें, एक पिकअप वाहन, 4,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
इस सफल अनावरण पर पुलिस टीम को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।








