शाहजहांपुर राउंड टेबल 298 एवं शाहजहांपुर लेडीज़ सर्किल 179 ने FTE (Freedom Through Education) प्रोजेक्ट के तहत जी.पी. इंटर कॉलेज, रौसर कोठी में 4 कक्षाओं के नए ब्लॉक का निर्माण कर उसका उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शिक्षण वातावरण प्रदान करना है।

कार्यक्रम में नेशनल प्रेसिडेंट रचित बंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रिबन कटिंग, दीप प्रज्ज्वलन और वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बच्चों ने गुब्बारे छोड़कर उत्सव को खास बनाया।
अंत में अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।








