39वीं जनपदीय बेसिक शिक्षा परिषद् बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। Liberal
जनपद की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली 39वीं जनपदीय बेसिक शिक्षा परिषद् बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ स्वर्ण जयंती स्पोर्ट्स स्टेडियम, ओसीएफ में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और खेल भावना जीवन में अनुशासन, समर्पण एवं आत्मविश्वास का संचार करती है।
प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता के निर्देशन में किया जा रहा है। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights