तीन साल की सजा पूरी, पुलिस ने की तैयारी
13 जनवरी को BSF को सौंपे जाएंगे
आगरा। आगरा में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ये सभी बांग्लादेशी वर्ष 2022 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रह रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
तीन साल की सजा पूरी होने के बाद अब 30 बांग्लादेशी जिला जेल से और 8 नाबालिग आश्रय गृह से रिहा किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच 23 पुरुष, 7 महिलाएं, 5 किशोर और 2 किशोरियों को आगरा पुलिस पश्चिमी बंगाल ले जाएगी, जहां उन्हें BSF के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद BSF इन्हें बॉर्डर पार बांग्लादेश भेजेगी।
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि BSF द्वारा 13 जनवरी की तारीख दी गई है और पूरी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जाएगी।











