36 लाख की स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर ‘सुक्खा’ गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

उधम सिंह नगर से राजीव चावला की रिपोर्ट

उधम सिंह नगर / एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात नशा तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को 120.10 ग्राम स्मैक, अवैध तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 36 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
रुद्रपुर हाईवे पर हरमन सीड्स राइस मिल के सामने पुलिस को देखकर आरोपी झाड़ियों की ओर भागा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। सुक्खा के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और वह पंजाब में छिपकर रह रहा था।
तलाशी में 120 ग्राम से अधिक स्मैक, 315 बोर का तमंचा, ₹2,500 नकद और मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य तस्करों के नाम बताए हैं।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में नशा तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी और अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights