चौक पुलिस ने 3 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। चौक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वेलरी चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2122 ग्राम सोने के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था तथा अपर पुलिस आयुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में डीसीपी काशी जोन के निर्देशन में गठित टीम ने इस बड़ी चोरी का सफल अनावरण किया।

पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को चौक थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण फर्म में चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना 6 जनवरी को थाने में दर्ज कराई गई। इस संबंध में थाना चौक पर मु.अ.सं. 04/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights