24 साल बाद पुत्र रत्न मिलने पर भक्त ने साईं बाबा को चढ़ाया 28 लाख का मुकुट

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ जनपद के हरदसपुर गांव निवासी तेजबहादुर सिंह ने 24 वर्षों बाद पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शिरडी स्थित साईं बाबा को 28 लाख रुपये का मुकुट अर्पित किया। दो बेटियों के बाद पुत्र जन्म को तेजबहादुर सिंह साईं बाबा का चमत्कार मानते हैं। उन्होंने बताया कि कभी इलाज कराने के लिए उनके पास 150 रुपये तक नहीं थे, लेकिन आज साईं बाबा की कृपा से उनके पास सब कुछ है। तेजबहादुर सिंह ने कहा कि शून्य से अनंत तक जो भी उन्हें मिला है, वह साईं बाबा की ही देन है। संतान प्राप्ति के बाद से वह साईं बाबा का गुणगान करते नहीं थकते और अपनी आस्था को ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights