मेरठ।परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून बाईपास पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त कार और लूटे गए इलेक्ट्रॉनिक माल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि शुक्रवार देर रात हरिद्वार से फरीदाबाद एंकर कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक माल लेकर जा रहे कैंटर को दो कार सवार बदमाशों ने रोक लिया था। बदमाशों ने चालक संजीव के साथ मारपीट कर कैंटर में रखे एंकर कंपनी के 27 कार्टन इलेक्ट्रॉनिक सामान लूट लिए और फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस ने जांच शुरू की। रविवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ बालियान निवासी बारा कला, शिवकुमार निवासी खेड़ी दौराला और अनिल को लूटे गए माल व कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश किया।








