दुनिया भर में मशहूर भविष्यवाणीकर्ता बाबा वेंगा के नाम से जुड़ी 2026 को लेकर कथित भविष्यवाणियाँ एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल दावों के मुताबिक आने वाला साल दुनिया के लिए बड़े संकट और असाधारण घटनाएं लेकर आ सकता है। इन दावों ने आम लोगों से लेकर विशेषज्ञों तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार 2026 में एक बड़ा वैश्विक युद्ध शुरू हो सकता है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इंसानी नियंत्रण से बाहर जाने, भीषण प्राकृतिक आपदाओं, और धरती के बाहर के जीवों यानी एलियंस से संपर्क जैसी बातें भी सामने रखी जा रही हैं। कुछ दावों में यह भी कहा गया है कि दुनिया आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर सकती है।
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि बाबा वेंगा की अधिकांश भविष्यवाणियों का कोई प्रमाणिक लिखित रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। ये दावे उनके नाम पर बाद में जोड़े गए कथनों पर आधारित हैं। जानकारों की मानें तो ऐसी भविष्यवाणियों को अफवाह या अंधविश्वास के बजाय तथ्यात्मक दृष्टि से देखना जरूरी है। बावजूद इसके, 2026 को लेकर बाबा वेंगा के नाम से जुड़े दावे लोगों के बीच चिंता और जिज्ञासा दोनों पैदा कर रहे हैं।
2026 में महायुद्ध से एलियंस तक! बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने बढ़ाई चिंता
Published On:
Date:













