कुख्यात रहमान डकैत देशभर की पुलिस को करीब दो दशकों तक चकमा देने वाला कुख्यात अपराधी रहमान डकैत आखिरकार सूरत क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया। रहमान 14 राज्यों में फैले संगठित अपराध नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया जा रहा है और लंबे समय से विभिन्न एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि रहमान नकली CBI अधिकारी बनकर लोगों का विश्वास जीतता और फिर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। फर्जी पहचान, जाली दस्तावेज और शातिराना रणनीति के चलते वह वर्षों तक कानून की पकड़ से बाहर रहा।
सूरत क्राइम ब्रांच ने गोपनीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे सूरत से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से कई राज्यों में दर्ज मामलों के साथ-साथ उसके पूरे अपराध नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
20 साल की फरारी का अंत: सूरत क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Published On:
Date:














