₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिंचाई विभाग का जेई, कार से ₹8 लाख भी बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। मेरठ में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जेई की कार से ₹8 लाख नकद भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जेई बुजराज सिंह ने एक ठेकेदार से उसके भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की, जिसके बाद योजना बनाकर ट्रैप किया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights