रायबरेली में सहायक अध्यापक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। यह परीक्षा 17 जनवरी को जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी।
पहली पाली में 4608 परीक्षार्थी जबकि दूसरी पाली में 4463 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के बचत भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी








