16 एंबुलेंस के साथ निकली अनोखी शव यात्रा, अंतिम इच्छा ने सबको किया हैरान

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव | LIBERAL MEDIA
उन्नाव में एक अनोखी शव यात्रा ने लोगों को हैरान कर दिया, जब एक साथ 16 एंबुलेंस के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। सड़क पर एक साथ दौड़ती एंबुलेंस को देखकर लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन जब मामला सामने आया तो सभी भावुक हो उठे।
जानकारी के अनुसार, पूरन नगर निवासी कमलेश कुमार, जो पेशे से राजमिस्त्री थे, लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी शव यात्रा अधिक से अधिक एंबुलेंस के साथ निकाली जाए।
मृतक के छोटे भाई ने उनकी इस इच्छा को पूरा करते हुए 16 एंबुलेंस के साथ अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एक साथ इतनी एंबुलेंस को सड़क पर दौड़ते देख लोगों में पहले अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो सभी ने मृतक की अंतिम इच्छा को पूरा करने के इस अनोखे तरीके की सराहना की।
इस अनोखी शव यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights